वाहन निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 12 फरवरी को नई एसयूवी के तौर पर MG Majestor को पेश किया गया है। इस एसयूवी के लिए प्री बुकिंग को कब से शुरू किया गया है। किस तरह से और कितने रुपये देकर इसे प्री बुक करवाया जा सकता है। कब तक इसकी डिलीवरी को शुरू किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पेश हुई MG Majestor
एमजी की ओर से मेजेस्टर एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ पेश किया गया है।
शुरू हुई प्री बुकिंग
निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी को अब प्री रिजर्व करवाया जा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से प्री बुकिंग करवाई जा सकती है। इसके लिए 41 हजार रुपये देने होंगे, जिसके बाद गाड़ी की प्री बुकिंग हो जाएगी। पहले 3000 ग्राहकों को पांच साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, पांच साल की रोडसाइड असिस्टेंस और पांच लेबर-फ्री सर्विस मिलेंगी। इसके अलावा, पहले एक हजार लोगों को बिना किसी जॉइनिंग फीस के ICICI एमराल्ड क्रेडिट कार्ड का आमंत्रण मिलेगा।
कब शुरू होगी डिलीवरी
निर्माता की ओर से अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसकी डिलीवरी को कब से शुरू किया जाएगा। लेकिन यह जानकारी मिली है कि प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी दी जाएगी।
कितनी होगी कीमत
एमजी की ओर से अभी मेजेस्टर को सिर्फ पेश किया गया है। जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है। तभी इसकी कीमत की सही जानकारी दी जाएगी।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, जेबीएल का ऑडियो सिस्टम, एंबिएंट लाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, मसाज सीट, Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कितना दमदार इंजन
एमजी की ओर से मेजेस्टर एसयूवी को दो लीटर की क्षमता के टर्बो इंजन के साथ ऑफर किया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है।
किनसे होगा मुकाबला
JSW MG की ओर से Majestor को D+ SUV सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line जैसी एसयूवी के साथ होगा।


