श्रम कानूनों के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सोनभद्र में कामकाज रहा प्रभावित
श्रम कानून के विरोध में गुरुवार को जनपद में श्रमिक संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया। इस दौरान हड़ताल का मिलाजुला प्रभाव देखा गया।
बैंक बंद होने के कारण लोगों को वित्तीय लेनदेन में समस्या आयी। दूसरी तरफ कोयला उद्योग में श्रमिक संगठनों ने हड़ताल में भाग लिया।
कहा कि श्रमिक विरोधी नीतियों और कानूनों के माध्यम से मजदूरों के वर्षों से अर्जित अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे श्रम संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
इसके कारण सभी बैंकों के कर्मचारियों ने गुस्सा भी दिखा। रास्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत कार्यालय बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। बैंकों में हड़ताल के कारण करोड़ों का लेन-देन भी प्रभावित हुआ। बीमाकर्मियों ने भी हड़ताल की।


