कैसे रहे HUL के Q3 रिजल्ट, मुनाफे के बाद भी शेयरों में क्यों आई गिरावट? एक्सपर्ट से समझें

2.8kViews
1842 Shares

 मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने 12 फरवरी को FY2026 की तीसरी तिमाही (HUL Q3 Result के नतीजे जारी कर दिए हैं। Q3 में कंपनी को 7,075 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट हुआ है। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हुए 3,001 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ से 136 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, इन नतीजों के बाद हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयरों में तेजी गिरावट देखने को मिली।

इस तिमाही में हुए नेट प्रॉफिट में आइसक्रीम बिजनेस के डीमर्जर के बाद बंद किए गए ऑपरेशन से 4,516 करोड़ रुपये का एकमुश्त असाधारण लाभ शामिल है।

नतीजों के बाद गिरे HUL के शेयर

तीसरी तिमाही के नतीजे आने के बाद एचयूएल के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली और यह इंट्रा डे के दौरान 4 फीसदी तक फिसल गए। हालांकि, अब डेढ़ प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2421 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

Q3 रिजल्ट पर कंपनी ने क्या कहा?

सीईओ और प्रबंध निदेशक, प्रिया नायर ने कहा कि इस तिमाही के दौरान, डिमांड के रुझानों में सुधार के शुरुआती संकेत दिखे, जिन्हें सहायक नीतिगत उपायों का समर्थन प्राप्त था। ऐसे में हमने 6% राजस्व वृद्धि और 4% वॉल्यूम वृद्धि के साथ प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन किया।

नतीजों और शेयर पर एक्सपर्ट की क्या राय?

वैल्थ मैनेजर और इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा कि हिंदुस्तान यूनीलिवर के मुनाफे में तेज वृद्धि मुख्य रूप से बेहतर मार्जिन, लागत नियंत्रण और संभवतः कुछ वन-ऑफ फैक्टर्स के कारण रही। हालांकि, 5% की टॉपलाइन ग्रोथ बताती है कि वॉल्यूम ग्रोथ अभी भी बहुत तेज़ नहीं है। FMCG दिग्गज के लिए असली ताकत लगातार वॉल्यूम एक्सपेंशन में होती है, जिस पर बाजार की नजर रहेगी — खासकर ग्रामीण मांग पर। फिलहाल शेयर करेक्टिव फेज में दिख रहा है।

सपोर्ट ज़ोन:

₹2,400 (मनोवैज्ञानिक स्तर)
₹2,360–2,375 (मजबूत स्विंग सपोर्ट)
₹2,300 (पोजिशनल सपोर्ट)
₹2,360 के नीचे क्लोज मिलता है तो गिरावट ₹2,300 की ओर बढ़ सकती है।

रेजिस्टेंस ज़ोन:

₹2,460 (तत्काल रेजिस्टेंस)
₹2,520 (मजबूत सप्लाई ज़ोन)
₹2,580 (पोजिशनल रेजिस्टेंस)

जब तक ₹2,460–2,500 ज़ोन रिक्लेम नहीं होता, तब तक हर उछाल पर सप्लाई आ सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *