गोवा के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खौंटे ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया के उपयोग को प्रतिबंधित करने की संभावना पर विचार कर रही है।
उन्होंने डिजिटल लत, साइबरबुलिंग और ऑनलाइन सुरक्षा जोखिमों को लेकर बढ़ती चिंताओं का हवाला दिया है।
उन्होंने कहा कि राज्य इस मुद्दे का अध्ययन करने और नीतिगत ढांचा सुझाने के लिए शिक्षाविदों, अभिभावक-शिक्षक संघों, उद्योग और सरकार के प्रतिनिधियों वाली एक कार्य समिति गठित करने की योजना बना रहा है।
गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता
आस्ट्रेलिया द्वारा 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध लगाने जैसे वैश्विक उदाहरणों का हवाला देते हुए, खौंटे ने कहा कि भारत में इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार-विमर्श की आवश्यकता है और इसे एक व्यवस्थित और परामर्शपूर्ण तरीके से निपटाया जाना चाहिए।


