उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। गले में बेल्ट डालकर हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपित फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चाकू की बट से दोनों की आंख पर वार किए। इससे आंख बुरी तरह घायल हो गई है। मेडिकल थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।