लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेशानुसार असम प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह को सह प्रभारी मनोनीत किया गया है।
सह प्रभारी मनोनीत किए जाने पर वैशाली जिले के महुआ विधानसभा के अलावा पूरे बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
चिराग पासवान का जताया आभार
सह प्रभारी मनोनीत किए जाने पर मंत्री संजय कुमार सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, सांसद सह बिहार संगठन प्रभारी अरुण भारती का हृदय से आभार जताया।
उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे असम विधानसभा 2026 के लिए सह प्रभारी मनोनीत किया है।
उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने और असम में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।
प्रभारी सह सांसद राजेश वर्मा के साथ समन्वय बनाकर हम आगामी चुनावों में पार्टी का परचम लहराने के लिए संकल्पित हैं। गौरतलब हो कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आदेश अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिद के द्वारा पत्र जारी कर बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार सिंह को असम का सह प्रभारी मनोनीत किया गया है।
संजय कुमार सिंह पिछले कई वर्षों से लोग जनशक्ति पार्टी से जुड़े हैं। वह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के काफी करीबी है।


