मानसा में लिफ्ट मांगकर गाड़ी व पिस्टल छीनने वाला पुलिस कर्मचारी नामजद; फायरिंग का वीडियो वायरल

2.8kViews
1862 Shares

 मानसा जिले में एक पुलिस कर्मचारी पर लिफ्ट लेने के बहाने गाड़ी और पिस्टल छीनकर फरार होने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित एएसआई धन्ना सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान पिस्टल से फायरिंग किए जाने की वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को गुरप्रीत सिंह अपनी गाड़ी से मानसा से मुक्तसर एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब वह शहर के रामदित्तेवाला चौक के पास पहुंचे तो एक पुलिस कर्मचारी ने उनसे लिफ्ट मांगी। गुरप्रीत सिंह ने उसे गाड़ी में बैठा लिया।

आरोप है कि कुछ दूरी तय करने के बाद उक्त कर्मचारी ने गुरप्रीत सिंह के साथ मारपीट की और उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद वह उनकी गाड़ी और लाइसेंसी पिस्टल लेकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *