धनबाद में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 4.24 लाख बच्चों को मिलेगी जीवनरक्षक खुराक

 पूरे देश में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। धनबाद में इसका शुभारंभ उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने रविवार को सदर अस्पताल में 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाकर किया।

पल्प पोलियों टीकाररण अभियान के दाैरान बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रह जाए। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाएं और पोलियो मुक्त झारखंड के संकल्प को सफल बनाने में सहयोग करें।शुभारंभ के बाद उप विकास आयुक्त ने जिले के सभी अभिभावकों से उनके 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर आने वाली पीढ़ी को पोलियो से सुरक्षित करें।
उन्होंने कहा कि बरसात के बाद पोलियो का संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए इस देशव्यापी अभियान का शुभारंभ बरसात से पहले किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *