हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, भिवानी और पलवल में खुलेंगे नए PHC

राज्य ब्यूरो, जागरण
चंडीगढ़
हरियाणा सरकार ने दो नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने की मंजूरी दी है। इनमें एक पीएचसी भिवानी जिले के गांव सूई तथा दूसरा पलवल जिला के गांव अमरपुर में खोला जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि भिवानी जिले के गांव सूई में खुलने वाले पीएचसी के निर्माण पर 4 करोड़ 66 लाख 35 हजार रुपये की लागत आएगी, जबकि पलवल जिले के गांव अमरपुर में खुलने वाले पीएचसी के निर्माण पर 4 करोड़ 39 लाख 33 हजार रुपये की लागत आएगी।
आरती सिंह राव ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों के शुरू होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि बड़े अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा। इससे लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *