ऋषिकेश बैराज बिजली घर में भीषण आग, दमकल कर्मी काबू पाने में जुटे

1875 Shares

 बैराज बिजली घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास जारी है।

आग काफी भीषण है, जिसके चलते फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। आग की भीषण लपटों के कारण दमकल कर्मियों काफी देर तक भीतर घुसने के लिए खासा संघर्ष करते रहे।

वहीं, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

राहत और बचाव कार्य जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *