फरीदाबाद में रिश्तों का कत्ल: बहन को छोड़ने की धमकी पर नाबालिग साले ने जीजा को मारा चाकू

3.8kViews
1959 Shares

दुर्गा बिल्डर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। बहन को छोड़ने की धमकी से नाराज नाबालिग साले ने अपने ही जीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपित को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 22 वर्षीय जब्बार के रूप में हुई है। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया।

जांच के दौरान मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की। पूछताछ में सामने आया कि हत्या करने वाला मृतक का नाबालिग साला ही है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने बताया कि उसका जीजा उसकी बहन को छोड़ने की धमकी देता था। इसी बात से वह नाराज था। गुस्से में उसने चाकू से हमला कर जब्बार की हत्या कर दी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपित नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पूरी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *