मुंबई से पकड़ा गया कोटकपूरा का ‘रंगबाज’, कारोबारी को धमकी देने वाला दीपक पुलिस के हत्थे चढ़ा; मां भी गिरफ्तार

2.2kViews
1348 Shares

जिला पुलिस ने 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में की गई।

इस संबंध में एसपी रमनदीप सिंह ने प्रैस कानफ्रैंस को संबोधित करते हुए बताया कि कोटकपूरा के एक कारोबारी को इंस्टाग्राम स्टोरी और वीडियो के माध्यम से जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। इसके अतिरिक्त लगभग 6 महीने पहले व्हाट्सएप काल के जरिए 2 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई थी।

जिसके पश्चात पुलिस द्वारा केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके चलते एसपी (इन्वेस्टिगेशन) जोगेश्वर सिंह के दिशा-निर्देशों तथा डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार की निगरानी में गठित पुलिस टीमों ने तकनीकी इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित दीपक शर्मा निवासी कोटकपूरा को मुंबई से गिरफ्तार कर पंजाब लाया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपित की माता वीना रानी भी रंगदारी की राशि दिलवाने के लिए दबाव बना रही थी। जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित दीपक शर्मा को 23 फरवरी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी दीपक शर्मा पहले उक्त कारोबारी के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने पर उसे नौकरी से हटा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *