आगरा के पिनाहट में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटे ने बताया भैंस का हमला

6.8kViews
1761 Shares

पिनाहट कस्बे के मोहल्ला नया पुरा में रविवार तड़के 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत से सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार रामबाबू शनिवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रविवार सुबह पांच बजे परिजन जागे तो उनका शव घर के बाहर पड़ा मिला। चारपाई पर खून के निशान मिले हैं।

गांव में फैली हत्या की खबर

बुजुर्ग के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। गांव में हत्या की खबर फैल गई। पुलिस जांच को पहुंची तो बेटे ने हत्या से इनकार करते हुए बताया कि रात में भैंस खुल गई थी। उसी के हमले से पिता की मृत्यु हुई है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *