हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (मंगलवार) कुछ देर में चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान समाजिक सुरक्षा द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को राशि जारी की जाएगी। 1029.39 करोड़ की राशि वितरित की जाएगी।
34.14 लाख लाभार्थियों को राशि वितरित की जाएगी। गृहणी योजना के अंतर्गत 12.62 लाख लाभार्थियों को नवंबर व दिसंबर 2025 माह की 38.97 करोड़ की राशि वितरण होगी।
दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन योजना एवं दुग्ध भुगतान की 101 करोड़ राशि जारी की जाएगी। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर 9.22 लाख लाभार्थियों को 193 करोड़ की राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ प्रेस वार्ता में समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहेंगे।


