11 फरवरी को Tata Steel समेत इन 3 बड़े शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट की सलाह, जानिए कहां खरीदें और कहां बेचें?

2.9kViews
1044 Shares

शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का सिलसिला जारी है और बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बढ़त पर बंद हुआ। 10 फरवरी के कारोबारी सत्र के दौरान कुछ चुनिंदा शेयरों में अच्छा एक्शन देखने को मिला है और 11 फरवरी, बुधवार के सेशन में भी जारी रह सकता है। दरअसल, बीते तीन कारोबारी सत्रों से बाजार में जारी तेजी के बाद अब निवेशक और ट्रेडर उन स्टॉक्स पर फोकस कर रहे हैं, जहां वॉल्यूम और ट्रेंड दोनों का सपोर्ट नजर आ रहा है।

जागरण बिजनेस से खास बातचीत में वैल्थ मैनेजर और इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा कि ऑटो और मेटल सेक्टर फिलहाल बाजार की अगुवाई कर रहे हैं। इन्हीं सेक्टर्स के कुछ हैवीवेट शेयर तकनीकी तौर पर बेहतर स्थिति में दिख रहे हैं। इस आधार पर उन्होंने कल के सेशन के लिए 3 शेयरों में खरीदारी की राय दी है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)

ऑटो सेक्टर में मजबूती का सबसे बड़ा फायदा महिंद्रा एंड महिंद्रा को मिला है। स्टॉक लगातार ऊपरी स्तरों पर टिके रहने में सफल रहा है। तकनीकी तौर पर ₹3,650 के आसपास मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। इस स्तर के ऊपर बने रहने पर स्टॉक में ₹3,720 से ₹3,750 तक की चाल देखने को मिल सकती है।

टाटा स्टील

मेटल शेयरों में आई ताज़ा खरीदारी के बीच टाटा स्टील में वॉल्यूम के साथ मजबूती देखने को मिली है।
स्टॉक के लिए ₹205–206 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि ऊपर की ओर ₹212 के आसपास रेज़िस्टेंस है। ग्लोबल कमोडिटी संकेतों में स्थिरता रहने पर इसमें आगे भी तेजी जारी रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

बजाज ऑटो

दोपहिया सेगमेंट में मांग को लेकर बनी उम्मीदों का असर बजाज ऑटो पर साफ नजर आ रहा है।
स्टॉक अगर ₹9,650 के ऊपर टिकता है, तो ₹9,900–10,000 के स्तर की ओर बढ़ सकता है। नीचे की ओर ₹9,550 अहम सपोर्ट रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *