फरवरी में फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, अगले 24 घंटों में कश्मीर के 3 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

2.2kViews
1270 Shares

बर्फ की चादर से ढकी कश्मीर घाटी में वीरवार को मौसम शुष्क रहा और श्रीनगर समेत अदिकांश इलाकों में दिनभर हलकी धूप भी छाई रही। अलबत्ता मौसम विभाग ने फरवरी के पहले सप्ताह में घाटी में मौसम के मिजाज फिर से तीखे रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक मौसम काफी हद तक सूखा रहने की उम्मीद है, हालांकि 31 जनवरी की शाम को आसमान में बादल छा सकते हैं।

मौसम आमतौर पर बादलों वाला रहने की संभावना

1 से 2 फरवरी तक मौसम आमतौर पर बादलों वाला रहने की संभावना है, जिसमें कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 3 से 6 फरवरी तक, पूरे इलाके में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *