एफओबी निर्माण का असर; गया–कोडरमा रेलखंड पर 15 दिन बदलेगा ट्रेनों का समय

2.9kViews
1670 Shares

गया कोडरमा रेल सेक्शन फतेहपुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) निर्माण के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लाॅक के लिए विभाग के पास स्वीकृति के लिए पत्र भेजा गया है।

प्रस्तावित कार्य के मद्देनजर गया कोडरमा रेलखंड पर अगले 15 दिनों तक कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार ब्लाॅक अवधि में कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी। जबकि कुछ का आंशिक परिचालन किया जाएगा।

ट्रैफिक और पावर ब्लाॅक लगाए जाने से लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन पर भी प्रभाव पड़ेगा। गया कोडरमा सेक्शन के पहाड़पुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एफओबी निर्माण कार्य होना है।

जिसके कारण यह अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। रेल प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा और यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य आवश्यक है।

ब्लाॅक के दौरान ट्रेनों का संचालन नियंत्रित गति से किया जाएगा। रेल अधिकारी द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *