गोरखपुर से प्रयागराज जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस अचानक क्यों रुकी? बच्चे से हो गई थी ये गलती

2.4kViews
1929 Shares

लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन से ऊंचाहार स्टेशन के मध्य इंजन संख्या 49572 रायबरेली से ऊंचाहार की ओर जा रहा था, इसी दौरान किलोमीटर संख्या 88/5 व 88/3 के बीच मंगलवार को 11.38 बजे रेलवे ट्रैक पर एक साइकिल टकरा गई। साइकिल टकराने के बाद इंजन ट्रेन को मौके पर कुछ देर तक खड़ा रखा गया, जबकि गोरखपुर से प्रयागराज जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस को लक्ष्मणपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रोका गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इंजन के लोको पायलट ने अरखा स्टेशन के साथ ही लखनऊ कंट्रोलरूम को सूचना दी है। इसके साथ ही आरपीएफ ऊंचाहार को मेमो भेजा गया, जिसमें ट्रैक पार करते समय बच्चे द्वारा साइकिल फेंके जाने का जिक्र किया गया है।

साइकिल इंजन की चपेट में आकर फंस गई। इसी दौरान गाड़ी संख्या 22549 गोरखपुर से प्रयागराज की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। वंदे भारत के रुकने से यात्रियों को थोड़ी असुविधा हुई, लेकिन स्थिति सामान्य होते ही ट्रेन को रवाना किया गया।

इस घटना को लेकर क्षेत्रीय यातायात निरीक्षक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ, चीफ लोको इंस्पेक्टर, कैरिज एवं वैगन विभाग, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ऊंचाहार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, स्टेशन अधीक्षक लक्ष्मणपुर, प्वाइंटमैन लक्ष्मणपुर का बयान दर्ज किया है।

ऊंचाहार रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह यादव का कहना कि लोको पायलट नीतिन कुमार की तहरीर पर अज्ञात साइकिल सवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *