अभिनेता सचिन पिलगांवकर के साथ फिल्म नदिया के पार में नजर आने वालीं अभिनेत्री साधना सिंह अपने समय में काफी लोकप्रिय रहीं। इस मूवी में गुंजा की भूमिका अदा कर उन्होंने देश के कोने-कोने तक अपनी पहचान बनाई। लेकिन अब चार दशक बाद वह कहां और क्या करती हैं, इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।
बदलते वक्त के साथ-साथ अब उनका लुक भी काफी हद तक बदल गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साधना सिंह एक्टिंग छोड़ अब क्या करती हैं और कैसी दिखती हैं।
साधना सिंह का बदला लुक
1982 में रिलीज होने वाली नदिया के पार हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म मानी जाती है। साधना सिंह ने बड़ी ही बेहतरीन तरीके से गुंजा के किरदार को अदा किया और अमर कर दिया। एक वक्त पर अपनी बेबाक खूबसूरती के लिए मशहूर होने वाली साधना का लुक काफी बहुत बदल गया है।
साधना सिंह के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। बढ़ती उम्र के साथ उनकी काया पूरी तरह पलट गई है।


