बांका जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा, सरकारी भूमि मामलों पर सख्त निर्देश
प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बांका जिले के राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला नीलामपत्र पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी और भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता मौजूद रहे। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अंचलाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में निर्देश दिया गया कि सरकारी भूमि से संबंधित न्यायालय में दायर वादों की नियमित मानिटरिंग जिला राजस्व शाखा से कराई जाए। यदि किसी मामले में हार होती है तो उच्चतर स्तर पर अपील करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, बांका जिले के प्रत्येक अंचल में वन विभाग की भूमि की जानकारी अद्यतन रखने का भी आदेश दिया गया।


