बदायूं में ट्रांसफार्मर लदी पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौत

1685 Shares

 थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में गुरुवार सुबह बदायूं-दातागंज मार्ग पर गांव लखनपुर के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दातागंज की ओर से विद्युत ट्रांसफार्मर लादकर आ रही महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि चालक गाड़ी में ही फंस गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान मुख्तियार हुसैन निवासी मम्मन चौक सदर कोतवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *