ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए साइन? कांग्रेस ने बताई वजह

3.0kViews
1107 Shares

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर साइन नहीं किया।

सूत्रों के अनुसार, संसदीय लोकतंत्र की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए, किसी विपक्षी नेता के लिए स्पीकर को हटाने की मांग पर सहमति जताना उचित नहीं माना जाता।

इस बीच, स्पीकर बिरला ने मंगलवार को लोकसभा सचिवालय को इस नोटिस की जांच करने और उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव

कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘आज दोपहर 1:14 बजे, हमने रूल 94C के नियमों और प्रक्रियाओं के तहत स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन का नोटिस दिया।’

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुल 118 सांसदों ने इस नोटिस पर साइन किए हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, ‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं बजट स्पीच के लिए तैयार हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *