‘रिश्वत लेते पकड़े तहसीलदार को दे दी एक्सटेंशन’ विधानसभा में सत्ती ने उठाया प्रश्न, सुक्खू बोले- सेवाएं खत्म होंगी

हिमाचल प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार ने संवेदनशील पदों पर तैनात ओडीआई सूची में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों की उनके पदों से छुट्टी कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने ये भी कहा कि संवेदनशील पदों पर सेवाविस्तार के बाद तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाएं भी सरकार तुरंत प्रभाव से समाप्त करने जा रही है।

विधायक सतपाल सिंह सत्ती के मूल सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडीआई सूची में शामिल तीन अधिकारी संवेदनशील पदों पर तैनात हैं। सरकार तुरंत इनकी सेवाएं समाप्त कर रही है। इनमें विजय कुमार राय तहसीलदार, युद्धवीर सिंह ठाकुर ओएसडी और राय बहादुर सिंह नेगी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में दो अधिकारी व कर्मचारी ओडीआई सूची से बाहर आए हैं। इनमें महेंद्र लाल वरिष्ठ सहायक और राय बहादुर नेगी रीडर शामिल हैं।

रिश्वत मामले में पकड़े तहसीलदार को एक्सटेंशन

इससे पहले विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने अपने विस क्षेत्र का मामला उठाते हुए कहा कि एक तहसीलदार को रिश्वत के मामले में पकड़ा गया है और सरकार ने उसे एक्सटेंशन दी है। लोग वहां पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रभावशाली लोग कौन?

उनका आरोप है कि प्रभावशाली लोगों ने इन्हें लगाया है और जमीनें अपने नाम की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे प्रभावशाली लोग कौन है इसका पता सीआइडी से पता करवा लें नहीं तो उप मुख्यमंत्री इसकी सूचना दे देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *