पंजाब: मुक्तसर साहिब में मौत का तांडव, तीन वाहनों की भीषण टक्कर में एक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

2.0kViews
1049 Shares

मंगलवार देर रात मुक्तसर के मलोट रोड पर एक सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन वाहनों की भयानक टक्कर हुई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायव हुए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा रोड किनारे एक अन्य ट्राले से टकराने से हुआ है। उधर, ट्रैफिक पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को दोपहर करीब 12 बजे तक रोड से हटा कर यातायात सुचारू की।

जानकारी के अनुसार जसविंदर सिंह अपने घोड़ा ट्राले पर घी के डब्बे लोड करके मलोट से श्री मुक्तसर साहिब आ रहा था, तभी जब वह मुक्तसर मलोट रोड स्थित राधा स्वामी डेरे के नजदीक पहुंचा तो ढाबे के सामने रोड किनारे खड़े एक अन्य घोड़ा ट्राले से सीधी टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भयानक थी कि एक ट्राले का कैबिन पुरी तरह से टूट गया और दूसरे ट्राले का कैबिन सड़क के दूसरे तरफ करीब 50 फुट दूर जा गिरा।

बताया जा रहा है कि जसविंदर सिंह और उसका सहायक कंडक्टर कंवलजीत सिंह जख्मी हो गया। दूसरे ट्राले में सवार व्यक्ति जो अबोहर से संबंधित बताया जा रहा है, इस हादसे के बाद इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई है।

राहगीरों द्वारा इस हादसे की सूचना पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई एसएसएफ की टीम को दी गई, जिन्होंने घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

उधर, ट्रैफिक पुलिस के जिला इंचार्ज सुखदेव सिंह समेत पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच कर ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने और वाहनों को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर की। दोपहर 12 बजे तक वाहन रोड से हटाकर यातायात को सुचारू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *