कासगंज में डीएम-एसपी की तत्काल कार्रवाई, 3 साल से कब्जाई जमीन 24 घंटे में हुई मुक्त

2.6kViews
1814 Shares

गांव पहाड़पुर स्थित जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे लोगों की शिकायत करने शनिवार को समाधान दिवस के दौरान पहुंचे। पीड़ित काे मामले को डीएम और एसपी ने संज्ञान लिया। रविवार को मौके पर टीम भेजी। पीड़ित की जमीन कब्जा मुक्त कराई। 24 घंटे में हुई कार्रवाई से पीड़ित ने जिला प्रशासन की प्रशंसा की है।

डीएम के संज्ञान लेते ही मौके पर भेजी टीम, कराया निस्तारण

मोहल्ला जय-जयराम निवासी संतोष गौड़ की पहाड़पुर पर जमीन स्थित है। जहां वह गुरुकुल बनाना चाहता है। माफियाओं की इस जमीन पर काफी दिनों से नजर बनी हुई है। आए दिन पीड़ित को प्रताड़ित किया जाता रहा है। इस मामले की पीड़ित ने तीन वर्ष में ढाई सौ से अधिक शिकायतें की हैं। तहसील स्तर से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक शिकायत पहुंची लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचा था पीड़ित

शनिवार को पीड़ित अपनी शिकायत लेकर मंडलायुक्त संगीता सिंह के समक्ष जा रहा था। इसी दौरान पुलिस कर्मियों से उसका विवाद हो गया। मामला चर्चाओं में आ गया। डीएम प्रणय सिंह और एसपी अंकिता शर्मा को जानकारी हुई तो उन्होने इसे गंभीरता से लिया। रविवार को सुबह ही डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार एवं कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर भेजी। पीड़ित की जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

पीड़ित तीन साल से लगा रहा था गुहार

नापतोल कराने के बाद पीड़ित को इसकी जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि पिछले तीन साल से कब्जा मुक्ति के लिए संघर्ष कर रहा था। जिला प्रशासन ने संज्ञान लेकर निस्तारण किया है। पीड़ित ने डीएम और एसपी की प्रशंसा की है। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित को अब कोई शिकायत नहीं है। उसकी जमीन से कब्जा हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *