सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बर्फ फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब अग्निशमन विभाग माैके पर पहुंचा तो आग अपना रौद्र रूप धारण कर चुकी थी। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी जब तक आग पर काबू पाते लाख कीमत की मशीन व स्टाक जलकर खाक हो गया।
घोसी निवासी प्रवीण चंद्र मिश्रा ताजोपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बर्फ की फैक्ट्री चलाते हैं। गुरुवार की सुबह वह अपने पुत्र के साथ फैक्ट्री में माैजूद थे। सुबह करीब छह बजे फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठता देख इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को देते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
करीब आधा घंटे के अंदर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम माैके पर पहुंचकर आग बुझाने लगी। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री मालिक प्रवीण चंद्र मिश्रा ने बताया कि पूरी यूनिट व स्टाक व सबकुछ चल गया। फैक्ट्री में कुछ नहीं बचा। आग की वजह से मकान की दीवाल में दरार हो गई।


