कासगंज में पानी पीने के विवाद में साधु की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपित

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भड़पुरा तिराहे पर लगे नल पर पानी पीने के विवाद को लेकर साधु एवं आरोपितों के बीच कहा सुनी हो गई। आरोपित ने साधू को डंडा मारकर घायल कर दिया।

उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। साधू अपने गांव से दूसरे गांव में भंडारा खाने जा रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

अपने गांव से दूसरे गांव में भंडारा में जा रहे थे साधू

नगला पीपल स्थित माता के मंदिर पर पिछले 15 वर्षाे से निवास कर रहे साधू 33 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र सुरेश निवासी मुख्यरूप से जिला फिरोजाबाद के सलेमपुर के निवासी थे। छोटी उम्र में ही माता पिता की मृत्यु हो जाने के बाद वे अपने बहिनोई जय प्रकाश कश्यप के साथ रहने लगे थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। उन्होंने साधू का वेश धारण मंदिर पर निवास बना लिया था।

मारपीट के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे वे पड़ाेस के गांव नगला भीम में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। वे जैसे ही भड़पुरा तिराहे पर पहुंचे। उन्हें प्यास लगी वे नल पर पानी पीने पहुंच गए। यहां पहले से मौजूद भड़पुरा निवासी कौशल किशोर से उनकी कहा सुनी हो गई। कौशल ने उनके सिर में डंडा मार दिया। वे लहु लुहान होकर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शी उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपित कौशल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *