पीरागढ़ी ट्रिपल डेथ केस: दो शवों की पहचान के बाद अस्पताल पहुंचे स्वजन, महिला के परिजनों का सुराग नहीं
रविवार को पीरागढ़ी में एक ही कार में संदिग्ध हालात में महिला समेत मिले तीन शवों में से 76 वर्षीय रणधीर सिंह और 40 वर्षीय शिव नरेश के स्वजन सोमवार को मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचे।
जहां रणधीर के भतीजे मोहित ने बताया कि रणधीर मूलरूप से बापरौला गांव के रहने वाले थे। रणधीर के इकलौते बेटे की मौत करीब 20 वर्ष पूर्व कैंसर से हो गया। परिवार में उनकी पत्नी पत्नी, बहू एक पोता और एक पोती है।
करोड़ों की संपत्ति का मालिक था रणधीर
रणधीर करोड़ो की संपत्ति का मालिक था और उसने गांव के आसपास काफी संख्या में अपनी जमीन पर गोदाम व दुकान बनाकर किराये पर दिया हुआ है। एक सीएनजी पंप भी है। वहीं, प्रोपर्टी खरीद-ब्रिकी समेत ब्याज पर रुपये भी देते थे। मृतक 40 वर्षीय नरेश भी इनके पास काम करता था।
नरेश के बेटे 22 वर्षीय अतुल ने बताया कि उनके पिता 20 वर्ष से दिल्ली में रहते आ रहे थे। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिला के नंगली लक्ष्क्षी के रहने वाले थे। परिवार में दो बेटे और पत्नी है। नरेश हर महीने अपने घर परिवार से मिलने जाते थे। वह यहां अकेले रहते थे।
वहीं, मृतका लक्ष्मी के स्वजनों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


