बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी ही बेटी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल बेटी पर आरोप है कि उसने बिना इजाजत अपनी मां और अन्य महिला रिश्तेदारों की प्राइवेट फोटो/वीडियो अपने प्रेमी के साथ शेयर की।
शिकायत के मुताबिक, 23 साल की युवती ने कुछ महीनों पहले पढ़ाई का बहाना बनाकर माता-पिता से मोबाइल मांगा था। करीब एक महीने पहले परिवार ने उसे एक अनजान आदमी से बात करते हुए पकड़ा था।
बेटी ने मां की निजी तस्वीरें प्रेमी संग साझा कीं
जब मां ने अपनी बेटी का फोन चेक किया, तो उसने दावा किया कि उसे अपनी और एक दूसरी महिला रिश्तेदार की प्राइवेट तस्वीरें मिलीं। जो बिना इजाजत ली गईं थीं।
शिकायत में कहा गया है कि बेटी ने न सिर्फ ये तस्वीरें लीं, बल्कि उन्हें अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ शेयर भी किया। परिवार ने यह भी बताया कि युवती ने कुछ हफ्ते पहले उसी आदमी से शादी कर ली है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती और उसके पति दोनों के फोन ज़ब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
सीनियर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद सच्चाई साफ हो जाएगी।


