‘मुझे बोलना का मौका मिलेगा या नहीं?’, लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही राहुल गांधी ने पीठासीन से पूछा सवाल

2.1kViews
1215 Shares

संसद के बजट सत्र के दौरान लगातार हंगामा जारी है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आरोप है कि उन्हें लोकसभा में बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है।

इसके बाद सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला और विपक्ष के सांसदों ने राहुल गांधी को बोलने का मौका दो के नारे लगाए। इसके बाद संसद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

इसके बाद जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो फिर हंगामा होने लगा और फिर सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, “एक घंटा पहले स्पीकर साहब के पास हम गए। तो उन्होंने हमसे कहा कि वह बोलने देंगे। हमें अब बोलने का मौका दिया जाएगा या नहीं?” इस पर पीठासीन ने कहा कि आपकी तरफ से किसी विषय पर नोटिस नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *