35 मिनट का खौफनाक मंजर: चाकू की नोक पर गैंगरेप, स्पा सेंटर में पीड़िता के साथ जो हुआ, जानकार कांप जाएगा कलेजा

1315 Shares

केरल के तिरुवल्ला गैंगरेप पीड़िता ने घटना की चौंकाने वाली डिटेल्स शेयर करते हुए कहा कि 10 लोगों का ग्रुप स्पा में आया और रंगदारी मांगने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसे शक था कि आरोपी ड्रग के नशे में था।

पीड़िता के बयान के मुताबिक, कमरा अंदर से बंद था और उसे लगभग 35 मिनट तक चाकू की नोक पर रखकर बेरहमी से रेप किया गया।

आरोपी पर कापा एक्ट लगाया

पथानामथिट्टा जिले की पुलिस प्रमुख आर आनंद ने कहा कि तिरुवल्ला में एक स्पा कर्मचारी के रेप से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए सुबिन अलेक्जेंडर चैको, जिसे मारना सुबिन के नाम से भी जाना जाता है, उसके खिलाफ कापा एक्ट लगाया गया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

इस मामले में चैको और बर्लिन दास को गिरफ्तार किया गया है। चार अन्य आरोपी फरार हैं। मामले की जांच के लिए तिरुवल्ला डीएसपी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई है।

आनंद ने कहा कि गैंगरेप की जानकारी सबसे पहले स्पेशल ब्रांच को मिली थी, हालांकि कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन पुलिस अधिकारी स्पा पहुंचे और पीड़िता के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू की।

सभी स्पा की जांच करेगी पुलिस

आनंद ने बताया कि जांच टीम इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह हमला किसी क्वोटेशन का नतीजा थी, हालांकि स्पा मालिक ने अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके के सभी स्पा की गतिविधियों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *