‘जाति-पांति छोड़ें हिंदू, अन्यथा समाज का भला नहीं’, विराट हिंदू सम्मेलन में बोले चंपत राय

2.1kViews
1331 Shares

 कौशलपुरी कालोनी स्थित सुरेंद्र लान में हिंदू सम्मेलन व सामाजिक समरसता भोज आयोजित किया गया। मुख्यअतिथि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपतराय, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण किलाधीश महांत मैथिली रमण शरण ने सम्मेलन की शुरुआत की।

चंपतराय ने कहा राष्ट्र को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। हिंदुओं को जाति-पांति छोड़ कर देश की समृद्धि में जुटना होगा। अन्यथा समाज का भला नहीं होगा। साथ ही राष्ट्र प्रथम का भाव रखते हुए कार्य करना होगा।

महानगर संघ चालक प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय ने कहा संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है, जिसमें घर-घर संपर्क अभियान और पूरे भारत सहित विश्व में लगभग एक लाख स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इसमें देश के प्रति दायित्व का बोध भी कराया जा रहा है। कहा हिंदुओं के एक होने से देश का उत्थान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *