जम्मू-कश्मीर के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की खबर, फास्ट ट्रैक पर 23000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगी सरकार
प्रशासन द्वारा इस गोषणा कि प्रदेश में फास्ट ट्रैक पर नियुक्तियां की जाएगी और इस वर्ष विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े 23000 से अधिक पदों को भरा जाएगा,से पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं में उम्मीद की एक नई जोत जगी हैं। उनका कहना है कि प्रशासन के इस कदम से उनकी सब से बड़ी उल्झन दूर हो जाएगी।
इकानामिक्स में अपनी मास्टर्स कर चुके अरशिद अहमद केंग नामक एक युवक ने कहा,मैंने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी सरकारी नौकरी हासिल करने की। मैंने अभी तक दो बार एसएसबी के तहत एगजाम दिए। लेकिन चंद प्वाइटों से रह गया। पिछले साल भी मैं बहुत कम प्वाइटों से एपाइंट नही हो पाया।
इस बार फिर कोशिश की है। हालांकि मायूसी थी कि सरकार के पास लिमिटेड पोस्ट होते हैं। पिछली बार 7000 पोसटिंग हुई। लेकिन शुक्र हैं कि इस बार 23000 पोसटिंगों के लिए हमारे पास ओपशन हैं। मुझे उम्मीद हैं कि इस बार मुझे सफलता मिलेगी।
अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुकी मुनाजाह हमीद नामक एक युवती ने कहा,फास्ट्रैक पर नियुक्तियां होंगी और मुझे पूरी उम्मीद है कि पारदर्षीय होगी। कोई बैकडोर एंट्री नही होगी। मुनाजह ने कहा,बैकडोर एंट्रियों के चलते योग्य उममीदवारों का हक मारा जाता है। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करती हूं कि वह रेकर्यूटमेंट ड्राइव की खुद निगरानी करें ताकि किसी योग्य उम्मीदवार का हक ना मारा जाएं।
सरकार की घोषणा से युवाओं में खुशी
बयो केमिस्ट्री में एमफिल कर चुके साइम लतीफ नामक एक अन्य युवक ने कहा, हमने इतनी मेहनत की है कि किसी अच्छे पोस्ट पर तैनात हो जाए। मेरा एमफिल पिछले साल ही मुकम्मल हो गया है। इस साल पोस्टिंग के लिए कोशिश कर रहा हूं। उम्मीद है कि इन 23000 खाली पड़े पोस्टों में से किसी एक पोस्ट पर मैं अपना कब्जा जमा सकूं। लेकिन यह तब होगा जब यह सब प्रोसेस ट्रांसपेरियंट तरीके से होगी।
बता देते हैं कि सरकारी आंकडो़ं के अनुसार 2025 तक प्रदेश में पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं की संख्या 357.328 है। इनमें से कई युवा सरकारी नौकरियां न मिलने के चलते रोजगार कमाने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करने पर मजबूर हैं।


