मणिपुर में मई 2023 से शुरू हुई मैतेई-कुकी जातीय हिंसा के बीच एक कुकी जनजाति की महिला पर हुए क्रूर अत्याचार की घटना ने एक बार फिर समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है।
इंफाल से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनी इस महिला की हाल ही में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसकी मौत उस घटना से मिली शारीरिक और मानसिक चोटों का परिणाम थी। परिवार ने यह भी कहा कि जीते जी न्याय न मिलने से उसका दर्द और अधिक बढ़ गया।
मई 2023 की घटना हिंसा भड़कते ही कुछ लोगों के समूह ने 20 वर्षीय महिला को इंफाल से अगवा कर लिया था। एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार, चार हथियारबंद व्यक्ति काली शर्ट पहने हुए उसे एक पहाड़ी क्षेत्र में ले गए, जहां तीन लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह घटना न केवल मणिपुर बल्कि पूरे देश में न्याय और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। महिला की मौत ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि हिंसा और अत्याचार के बीच पीड़ितों को न्याय दिलाना कितना कठिन हो जाता है।


