होली में घर का सफर मुश्किल, कई ट्रेनों में बुकिंग बंद, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं

2.4kViews
1711 Shares

 होली को लेकर ट्रेनों में सीटें फुल होने लगी हैं। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। होली पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में असुविधा न हो। होली पर अपने घरों को जाने तथा लौटने वालों में रिजर्वेशन एक माह पहले ही शुरू हो गए थे। होली को लेकर लंबी दूरी की ट्रेनों में जहां नहीं मिल रही है।

होलिका दहन तीन मार्च को होगा। अपने स्वजन के साथ होली मनाने के लिए सही समय पर घर पहुंचने के लिए लोग रिजर्वेशन करा रहा है। रिजर्वेशन की यह स्थित पहुंच गई है कि महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, गुजरात आदि प्रदेशों की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। कई ट्रेनों सीटें फुल हो चुकी है। यात्री होली पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की राह देख रहे हैं।

कानपुर से बिहार जाने वाली नई दिल्ली राजेंद्र नगर राजधानी, नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस में वेंटिग चल रही है। हमसफर एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, मगध एक्सप्रेस, अमृत भारत एकसप्रेस में सीटें नहीं हैं।

अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, गरबा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पारसनाथ एक्सप्रेस फुल हो चुकी हैं। बनारस ओखा सुपर फास्ट, अजीमाबाद एक्सप्रेस, बनारस वीरावल एक्सप्रेस, भागलपुर गांधी स्पेशल में लंबी वेटिंग है। मुंबई जाने वाली गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, आजमगढ़-मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट, कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, उद्योगनगरी एक्सप्रेस, गोरखपुर-मुंबई एलटीटी में लंबी वेटिंग है। यही स्थिन अन्य शहरों को जाने वाली ट्रेनों की भी है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है। आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *