दालमण्डी चौड़ीकरण योजना में तेजी के लिए बुलडोजर एक्शन दोबारा शुरू हो गया है। अब तक 29 मकान ध्वस्त होने के साथ ही 101 हिस्सेदारों में 24 करोड़ का मुआवजा बांटा जा चुका है।
वाराणसी के दालमंडी में मकर संक्रांति के बाद शुक्रवार से एक बार फिर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आरंभ हो चुकी है। शुक्रवार को दिन में जिस मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, वह मकान नंबर सीके 43/187 है। इस मकान को पहले मजदूरों द्वारा हथौड़े से तोड़ा गया, इसके बाद प्रशासन की ओर से बुलडोजर लगाकर 400 मीटर अंदर तंग गलियों से गुजरते हुए कार्रवाई के स्थान पर पहुंचाया गया।
दालमंडी की तंग गलियों में पैदल के अलावा कुछ नहीं जा सकता, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया कि दालमंडी मार्केट के अधिकांश हिस्से में अतिक्रमण था, जिसे हटाए जाने के बाद अब दालमंडी में कार्य में तेजी लाने के लिए लगातार बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा। इससे यह स्पष्ट है कि आगामी निर्धारित समय अप्रैल 2026 तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।


