शांतिदूत बनना पड़ा भारी, झगड़े का समझौता कराने गए हिंदू को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पीटा

2.7kViews
1175 Shares

कर्नाटक के कोप्पल जिले में सांप्रदायिक संवेदनशीलता और गलतफहमी के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हिंदू यवक को मुस्लिम महिला के साथ संबंध होने के शक में बेरहमी से पीटा गया।

दरअसल, पीड़ित युवक वेंकटेश उस मुस्लिम महिला और उसके परिवार को पिछले 15 सालों से जानता था। वह मुस्लिम महिला के पित के अनुरोध पर उसे घर वापस लौटने के लिए मनाने गया था। लेकिन बस स्टैंड पर वेंकटेश को महिला के साथ देखकर कुछ मुस्लिम युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, बासपट्टाना गांव के रहने वाले विवाहित जोड़े अजमीर और अफिया के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद अफिया अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई। अजमीर ने अपने पड़ोसी और पारिवारिक मित्र वेंकटेश से अफिया से बात करने और उसे वापस लौटने के लिए मनाने का अनुरोध किया। इसी अनुरोध पर वेंकटेश बस स्टैंड गया।

घर जाने की बना रहे थे योजना

अफिया और उसके बच्चे, बेटी और बेटा, अपनी मां के घर जाने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड पर मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने वेंकटेश को अफिया और उसके बच्चों के साथ देखा और कथित तौर पर स्थिति को गलत समझा। इसके बाद वेंकटडेश पर हमला कर दिया।

सच्चाई जानने वाले स्थानीय लोगों ने उनसे विनती करते हुए बताया कि वेंकटेश उसी गांव का रहने वाला था और उसका कोई बुरा इरादा नहीं था। लेकिन हमलावर उसे कथित तौर पर पीटते रहे।

घटना के बाद पुलिस स्टेशन पर भी भारी हंगामा देखने को मिला, जहां आरोपियों के पक्ष में जुटे लोगों ने पीड़ित के खिलाफ ही जवाबी मामला दर्ज करने का दबाव बनाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *