हरिद्वार के श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह में बोले सीएम योगी, ‘न कर्फ्यू न दंगा, यूपी में है सब चंगा’

2.8kViews
1684 Shares

भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यामित्रानंद गिरि महाराज की पावन स्मृतियों को विराट स्वरूप प्रदान करने हेतु उनकी समाधि स्थली पर “श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह” का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन का आज शुक्रवार को समापन दिवस रहा।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर  सहित कई अतिथि शामिल हुए। श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना के बाद आयोजन स्थल पर धर्म सभा शुरू हुई।

श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि स्थली पर उनकी भव्य श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना की गई है। उन्हें भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज सनातन के ध्वज वाहक थे।

कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है। आज जो विकास गाथा है वह नए भारत की है। भारत कोई जमीन का का टुकड़ा नहीं है, यह ऋषियों की तपस्या, किसानों के श्रम से बना है।

सीएम योगी ने कहा कि जहां धर्म है वही विजय है धर्म कभी कमजोर नहीं होता। धर्म को कमजोर करने का षड्यंत होता है। उन्होंने कहा कि न कर्फ्यू न दंगा यूपी में है सब चंगा।

संत सदियों से संस्कृति धारा के रक्षक: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संत सदियों से संस्कृति धारा के रक्षक रहे है। हमारी संत परम्परा देश की सबसे बड़ी  ताकत रही है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रवाद से ऊपर उठना होगा। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ओर देखना होगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहा ने कि हमारी संत परम्परा हमें बताती है कि हमारी जड़े कितनी गहरी हैं और हमारा अवकाश कितना व्यापक है । सनातन संस्कृति और राष्ट्र एक दूसरे के पूरक है। सनातन संस्कृति जीवन जीने का मूल्य देती है और सही और गलत का बोध कराती है।

हमारे संत महात्मा सनातन संस्कृति के रक्ष: सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे संत महात्मा सनातन संस्कृति के रक्षक है। मुझे इस भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की कार्यक्रम शामिल होने का अवसर मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *