नासिक में नाबालिग ने BMW से स्कूटर को मारी टक्कर, दो युवक घायल

3.0kViews
1911 Shares

महाराष्ट्र के नासिक में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 16 साल के एक नाबालिग ने कथित तौर पर ‘पुराना हिसाब चुकाने’ के इरादे से तेज रफ्तार BMW कार से स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। इस खौफनाक हादसे में स्कूटर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग एक सरकारी अधिकारी का बेटा है। यह घटना शनिवार, 24 जनवरी को नासिक शहर के गंगापुर रोड इलाके में हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों किशोर सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रैक कर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना वास्तव में ‘पुराना हिसाब चुकाने’ के इरादे से की गई थी या फिर यह महज लापरवाही का नतीजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *