आयकर विभाग की नौकरी छोड़ IPS बने इस अफसर की मेरठ में एंट्री, 3 चीजों पर रहेगा खास फोकस

2.9kViews
1974 Shares

2015 बैंच के आइपीएस अविनाश पांडेय ने गुरुवार की रात सर्किट हाउस पहुंचकर एसएसपी मेरठ का कार्यभार संभाल लिया। सर्किट हाउस में कार्यभार लेने से एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात अभिजीत सिंह, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने पहले बुके भेंट कर स्वागत किया।

कार्यभार लेने के बाद तीनों अफसरों से कुछ देर बातचीत के बाद अपने कार्य में जुटने के आदेश दिए। बताया कि शुक्रवार को को सभी सीओ और थाना प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे।

अविनाश पांडेय का जन्म तीन फरवरी 1988 में हुआ था। मूलरूप से लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। कानपुर, बरेली, मऊ, मैनपुरी और पीलीभीत में तैनात रह चुके है। आइपीएस बनने से पहले आयकर विभाग और डाक विभाग में भी नौकरी कर चुके हैं।

सर्किट हाउस पर उन्होंने बताया कि वह पहले ही जनपद से पूरी तरह वाकिफ है। यहां पर एसपी देहात के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उनका कहना था कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। यह समस्या आमजन से जुड़ी होती है।

साथ ही थानों में पीड़ितों की सुनवाई भी उनकी प्राथमिकता में है। ताकि लोगों को अपनी समस्या के लिए परेशान न होना पड़े। इतना ही नहीं महिलाएं और बेटियां काे सुरक्षा प्रदान की जाएगी। सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्रों पर महिला अपराध की सुनवाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर लगातार अभियान जारी रहेंगे। साइबर अपराध भी एसएसपी की प्राथमिकता में शामिल है। इस समय साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ रही है।

बता दें कि एसपी देहात के पद पर रहते हुए भी अविनाश पांडेय ने साइबर अपराध की रोकथाम पर काफी जोर दिया था। वहीं निर्वतमान एसएसपी डा. विपिन ताडा की शुक्रवार को विदाई पार्टी आयोजित की जाएगी। उसके बाद ही वह कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *