MP में टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री कर चुके घोषणा… लेकिन वन विभाग अब तक बेखबर

2.5kViews
1360 Shares

 केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को सशक्त करने के उद्देश्य से टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इससे वन विभाग ही अनजान है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राज्य सरकार के साथ मिलकर यह काम करेगा। इसमें वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, लेकिन अब तक न तो वन विभाग से संपर्क किया गया और न ही कोई पत्र व्यवहार।

सीएम कर चुके बैठकें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जबलपुर प्रवास के दौरान टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर बनाने की घोषणा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इसे लेकर दो बार बैठकें कर चुके हैं। कारिडोर परियोजना के अंतर्गत पेंच से कान्हा, कान्हा से बांधवगढ़ और बांधवगढ़ से पन्ना टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाले मार्गों का उन्नयन प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *