झंगहा क्षेत्र के दुबौली गांव में सोमवार सुबह पट्टीदारों के बीच लंबे समय से चल रहा भूमि विवाद खूनी रूप ले बैठा। चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर 35 वर्षीय पंकज निषाद और उसके भाई रामनाथ पर हमला किया। हमले के बाद आरोपितों ने एकनाली बंदूक से फायरिंग कर दी।
गोली पंकज के पेट में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल फैल गया। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


