गयाजी को 551 करोड़ की सौगात; पिंडदान नगरी की फल्गु बचेगी, बदलेगी शहर की तस्वीर

2.6kViews
1828 Shares

 पवित्र फल्गु नदी को प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में सरकार ने एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल की है।

गयाजी शहर में जल्द ही आधुनिक सीवरेज सिस्टम योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत शहर के सभी 53 वार्डों में सीवरेज नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी योजना पर 551 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसका क्रियान्वयन बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) के माध्यम से होगा।

इस योजना का उद्देश्य न केवल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, बल्कि फल्गु नदी में गिरने वाले गंदे नालों और नालियों को पूरी तरह रोककर नदी को प्रदूषण मुक्त करना भी है।

सीवरेज सिस्टम से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

परियोजना पूरी होने पर शहर की जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और वर्षों से चली आ रही जलजमाव व गंदे पानी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *