सोनभद्र में चार अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, न्यूड फोटो के नाम पर करते थे वसूली
जनपद की साइबर थाना पुलिस ने न्यूड फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित करने की धमकी देकर रुपये वसूलने और सााइबर ठगी करने के अंतरराज्यीय गैंग के चार सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपित कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवान गांव निवासी सुरेंद्र कुमार, विकनगंज निवासी मोहम्मद जुनैद, जनपद कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी गोलू राजपुर और थाना पनकी के गोपालपुर निवासी अनुराग सिंह के पास से सात मोबाइल, विभिन्न व्यक्तियों के नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं विभिन्न बैंकों के खातों से संबंधित दस्तावेज बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपितों का चालान कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी कि म्योरपुर थाना क्षेत्र की निवासी सुषमा गुप्ता ने तहरीर दिया था कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर खुद को सीबीआइ अधिकारी बताते हुए गाली-गलौज किया था। धन की मांग की थी


