कनाडा में फायरिंग मामले में तीन भारतीय गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की तस्वीरें
कनाडा में पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों को एक घर के बाहर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह, तरनवीर सिंह और दयाजीत सिंह के रूप में हुई है। अदालत ने इन्हें 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि तीनों पर कैनेडियन क्रिमिनल कोड के तहत हथियार चलाने और संबंधित अपराधों का आरोप लगाया गया है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने इनकी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं और लोगों से अपील की है कि वे घटना से जुड़ी जानकारी, सीसीटीवी फुटेज या डैशकैम रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराएं।
यह मामला स्थानीय स्तर पर गंभीर चिंता का विषय बन गया है और पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने तक आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।


