सुखबीर सिंह बादल ने श्री गुरु रविदास जयंती पर बूटा मंडी धाम में मत्था टेका, शोभायात्रा में की शिरकत

2.1kViews
1304 Shares

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर स्थित श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी पहुंचकर मत्था टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने धाम से निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा में भी भाग लिया।

सुखबीर बादल ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समूचे संसार को समानता, भाईचारे, धर्म और आध्यात्मिकता का संदेश दिया। उनकी वाणी आज भी समाज को सही दिशा दिखा रही है और लोगों को एकजुट करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि श्री गुरु रविदास धाम ट्रस्ट, बूटा मंडी गुरु महाराज की शिक्षाओं और वाणी को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। बादल ने ट्रस्ट की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज में भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का कार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *