‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद से अक्षय खन्ना की खूब तारीफ हो रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त अभिनीत इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि अक्षय की स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों की दीवानगी को भी फिर से जगा दिया।
रहमान डकैत के रूप में उनका किरदार फिल्म के सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र बना। जिसमें फैंस खासकर फ्लिपरैची के गाने FA9LA में उनके डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं।
सालों पुराने वीडियो में ट्विंकल खन्ना संग नजर आए रहमान डकैत
फिल्म की OTT रिलीज के बाद, अक्षय खन्ना एक बार फिर ऑनलाइन सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में, 2000 के दशक की शुरुआत का एक पुराना क्लिप फिर से सामने आया है, जिसमें एक्टर एक अवॉर्ड इवेंट में शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने छैया छैया पर अपने डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगाते दिख रहे हैं। Reddit पर शेयर किए गए इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना भी नजर आ रही हैं।
फैंस ने की खूब तारीफ
फैंस ने एक्टर के मूव्स और चार्म की तारीफ करने के लिए तुरंत कमेंट सेक्शन में लिखना शुरू कर दिया। एक ने लिखा, ‘आप इतने अच्छे क्यों हैं? बिना कोशिश किए ही हॉट लगते हैं। दूसरे ने कहा, ‘अक्षय सच में बहुत हॉट हैं – मुझे नहीं लगता कि उन्हें पता भी है कि वह कितने हैंडसम हैं’। कई लोगों ने उनके डांस स्किल्स की तारीफ की, एक फैन ने उन्हें बहुत अंडररेटेड डांसर कहा, जबकि दूसरों ने परफॉर्मेंस को लेजेंडरी बताया।
FA9LA ने तोड़ा रिकॉर्ड
इस बीच, अक्षय की एंट्री के दौरान धुरंधर में फ़ीचर किया गया ट्रैक FA9LA हाल ही में एक साथ सबसे ज़्यादा अरबी बिलबोर्ड चार्ट्स में टॉप करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है। इसकी सफलता पर बात करते हुए, फ्लिपरैची ने गाने के वायरल होने का क्रेडिट अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को दिया।
धुरंधर का दूसरा पार्ट धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने वाली है जिसकी यश की टॉक्सिक से टक्कर होगी। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि अक्षय खन्ना पार्ट 2 में दिखेंगे या नहीं।


