बरेली सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने एससी/एसटी एक्ट पर सरकार को दी चेतावनी

2.5kViews
1146 Shares

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री शनिवार को कानपुर के केशव नगर स्थित अपने घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को एससी/एसटी एक्ट को वापस लेने की चेतावनी दी।

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यह कानून “काला कानून” है और इसे पूरी तरह से समाप्त करना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार को सात दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि में संसद का विशेष सत्र बुलाकर कानून को वापस नहीं लिया गया तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि देश में इस एक्ट के तहत दर्ज किए गए लगभग 75 प्रतिशत मामले फर्जी होते हैं। इसलिए इस कानून को वापस लेना आवश्यक है।

अलंकार अग्निहोत्री के समर्थन में उनके 50 से अधिक समर्थक भी घर के बाहर जुटे और नारेबाजी की। इस घटनाक्रम ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक हलचल पैदा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *