जंक्शन पर शुक्रवार को ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को भारी परेशानी में डाल दिया। लगातार कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
सबसे अधिक देरी ऊंचाहार एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस में दर्ज की गई, जो साढ़े पांच घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। इसके अलावा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे और सचखंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से आई।
अन्य ट्रेनों में भी लेटलतीफी रही। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, जम्मू मेल आधा घंटा, जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटे और दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं।
लंबी दूरी की ट्रेनों के समय से न आने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा हुई। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा और आगे की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों की देरी का कारण तकनीकी और परिचालन संबंधी समस्याएं हैं। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि लगातार हो रही लेटलतीफी से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और रेलवे को इस पर ठोस कदम उठाने चाहिए।


