गणतंत्र दिवस पर विद्यालय परिसर में विवाद, शिक्षक पर शराब के नशे में गाली-गलौज का आरोप

2.9kViews
1059 Shares

थाना क्षेत्र के रूपौली उत्तर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपौली उत्तर में गणतंत्र दिवस की सुबह एक विवादित घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि जानकीनगर के ठाकुर उच्च विद्यालय खूंट में पदस्थ कंप्यूटर शिक्षक राजीव रंजन शराब के नशे में मध्य विद्यालय गुलाय टोला में घुस गए और वहां मौजूद शिक्षकों से गाली-गलौज करने लगे। यह घटना सुबह लगभग 9 बजे हुई।

मध्य विद्यालय गुलाय टोला सह उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपौली उत्तर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रिंकी कुमारी ने रूपेश्वरी ओपी में लिखित आवेदन देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक राजीव रंजन ने विद्यालय प्रांगण में बच्चों के सामने अन्य शिक्षकों को अपशब्द कहे और गाली-गलौज की। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से स्थिति शांत हुई और राष्ट्रीय पर्व का आयोजन संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *